अलीगढ़, मार्च 22 -- अलीगढ़ में बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या बेरहमी से की गई थी। उसे चार गोलियां लगी थीं। तीन सीने व एक कमर में थी। इससे फेफड़ा व लिवर फट गया। पसलियां टूट गईं। गर्दन के पास पीछे की तरफ गोली से घाव के निशान प्रतीत हो रहे थे। इससे स्पष्ट है कि बदमाशों ने उसे भागने तक का मौका नहीं किया। गोली लगने के बाद वह नाले में गिर गया। करीब एक घंटे बाद परिजन पहुंचे, तब शव को बाहर निकलवाया गया। सुनसान जगह पर ये घटना हुई, जिसके चलते हत्यारोपियों को न तो किसी ने देखा और न ही किसी ने गोली की आवाज सुनी। बरला के गांव गाजीपुर निवासी शिवनारायण पर दो भाइयों में बड़ा था। शादी नहीं हुई थी। खेतीबाड़ी करता था। वह गांव में ही अपने घेर में परिवार के साथ रहता था। गुरुवार शाम को वह बाजार घूमने गया था। गोलगप्पे खाने के बाद घर लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.