जौनपुर, नवम्बर 25 -- जौनपुर, संवाददाता। सिकरारा थाना क्षेत्र क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक शव मिला। उसकी पहचान 29 वर्षीय रमाकांत यादव निवासी छाछो चकमुबाकपुर के रूप में हुई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तो पता चला कि उसके कनपटी के पास गोली मारी गई है। जांच के बाद गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि रेखा यादव पत्नी रमाकान्त यादव निवासी ग्राम छाछो थाना मछलीशहर जौनपुर ने तीन दिन पहले मछलीशहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कहा कि पति रामकांत यादव मुंबई से जौनपुर के लिए निकले थे। अभी तक वापस नहीं आए। बताया कि प्रयागराज पहुंचने के बाद उन्होनें अपने साथी अशोक कुमार यादव से गाड़ी मंगवाई थी और उनके साथ ही व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.