मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर/गैंग लीडर वाहिद इकबाल की एक करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोपी ने अपराध से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हिस्ट्रीशीटर विंध्याचल के नागकुंड गजिया कंतित निवासी वाहिद इकबाल के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। रविवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर की अवैध रूप से अर्जित अचल सम्पत्ति (जमीन/मकान आराजी 0.531 हेक्टेअर में से 600 वर्गफीट स्थित कंतित में कुर्क की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए है। जो धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास है। उस पर कुल एनडीपीएस, गैंगस्टर ...