गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली का एक नामी हिस्ट्रीशीटर अपनी बोलेरो गाड़ी में लहुलुहान हालत में पहुंचा। मृतक की पहचान 34 वर्षीय मनोज ओझा निवासी छत्तरपुर दिल्ली के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार शाम एक बोलेरो गाड़ी टोल प्लाजा पर आकर रुकी। ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक दर्द से तड़प रहा था। उसने खिड़की खोलकर टोल कर्मचारियों से आखिरी शब्द कहे मुझे पांच किलोमीटर पहले गोली मारी गई है, मुझे अस्पताल पहुंचा दो। टोल पर खड़ी एंबुलेंस ने बिना देरी किए उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। कार के अंदर से अवैध हथियार बरामद प...