नवादा, जनवरी 5 -- हिसुआ, निज संवाददाता। जिले के हिसुआ शहर का प्रसिद्ध अनरसा मिठाई आज किसी के पहचान का मुहताज नहीं रहा। शहर के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी रहे हरी राम और जगदीश राम नामक चाचा-भतीजा द्वारा सर्वप्रथम निर्मित इस मिठाई की मिठास और सोंधापन से हिसुआ से लेकर पूरे बिहार और देश के लगभग प्रत्येक कोने के लोग वाकिफ हैं। सबसे बड़ी अहमियत इस बात की है कि जो भी व्यक्ति एक बार अनरसा का स्वाद चख लेते हैं, वो फिर इस मिठाई के दीवाना बन जाते हैं। फिर चाहे वो देश और दुनिया के किसी भी कोने में हों वो इसका स्वाद लिए बगैर नहीं रह सकते। हिसुआ बाजार के दरबार चौक से अपनी ख्याति की गाथा गढ़ने वाली इस मिठाई की दुकान अब शहर के प्रत्येक हिस्से में दिख जाती है। दरबार चौक से लेकर नाला रोड, मेन रोड, विश्वशांति चौक से लेकर नरहट रोड और महादेव मोड़ तक अब दर्जनों दुकान...