नवादा, अप्रैल 12 -- हिसुआ, संवाद सूत्र। हिसुआ नगर परिषद का वार्ड 13 पूर्णतः नवोदित वार्ड है, जिसका गठन हाल ही में नगर परिषद के विस्तार के वक्त किया गया है। पूर्व में यह वार्ड नरहट प्रखंड की पालीकला पंचायत का हिस्सा था और यह छोटी पाली गांव के नाम से जाना जाता था, जिसे नए परिसीमन के तहत हिसुआ नगर परिषद में शामिल कर दो वार्ड का गठन कर दक्षिणी भाग को वार्ड 13 और उत्तरी भाग को वार्ड 11 का रूप दिया गया है। वार्ड 11 के बगल से ही उत्तरी छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 82 बोधगया-राजगीर फोरलेन सड़क गुजरी है, जबकि वार्ड संख्या 13 के दक्षिणी छोर से होकर गुजरा पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल का प्रमुख रेल मार्ग गुजरा है। किउल-गया और राजगीर-कोडरमा रेलखंड यहां से गुजरती है। नवादा जिले के एकमात्र जंक्शन तिलैया जंक्शन का नया भवन भी अब इसी वार्ड का हिस्सा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.