नवादा, मार्च 10 -- हिसुआ, संवाद सूत्र। हिसुआ नगर परिषद के नवगठित वार्ड 04 में शहर के सबसे करीब का ग्रामीण क्षेत्र है, जो अब शहरीकरण की राह पर है। इसके तहत बलियारी और मोदी बिगहा गांव पड़ता है। हालांकि कहने को तो यह गांव नगर परिषद का अंग है, लेकिन आज भी यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इस वार्ड के बलियारी गांव में नली-गली और सड़क की स्थिति ठीकठाक कही जा सकती है। बच्चों के शिक्षा के लिए भी आंगनबाड़ी केन्द्र और विद्यालय अवस्थित है लेकिन यहां नल-जल की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नए वार्ड के वासियों का कहना है कि जब यह गांव धनमा पंचायत का अंग था, तब यहां नल-जल योजना के तहत बोरिंग और टंकी लगाई गई थी। लेकिन अन्य सरकारी योजनाओं की तरह यह अतिमहत्वाकांक्षी योजना भी बिचौलियों की भेंट चढ़ गया, जिसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.