गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। सेक्टर-38 स्थित देवीलाल स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कप के तहत बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। बुधवार को फाइनल मैच में हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में भिवानी ने सोनीपत को 3-0 से हराया, जबकि जींद ने पंचकूला को समान अंतर से मात दी। हिसार ने झज्जर को 2-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। सिरसा ने नूंह को 3-0 से हराया, वहीं रोहतक और कुरुक्षेत्र को महेंद्रगढ़ और पलवल के खिलाफ वॉकओवर मिला। यमुनानगर ने पानीपत को 3-0 से हराकर अपनी जीत दर्ज की। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले और अधिक रोमांचक...