मधुबनी, सितम्बर 4 -- हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना की पुलिस ने हिसार गांव के मारपीट मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान हिसार गांव के ही सुधीर मंडल व कंचन देवी के रूप में हुई है। दोनो आरोपित गत सोमवार की दोपहर गांव के ही एक 45 वर्षीय अधेड़ रामएकवाल मंडल के साथ हाथ पैर बांध के मारपीट किया था। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वर्तमान में जख्मी अधेड़ पटना में इलाजरत है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर गत मंगलवार को जख्मी अधेड़ की बहन रीना देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे हिसार गांव के तीन लोगों को नामजद किया है। इसके बाद पुलिस ने नामजद दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.