कानपुर, फरवरी 13 -- चकेरी। किदवईनगर में हिसाब करने के बहाने घर बुलाकर कैटरिंग संचालक ने मौसेरे साले को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद परिवार वालों को बगैर बताए घर में ही रखकर 24 घंटे तक इलाज कराया। हालत न सुधरने पर कैटरिंग संचालक की पत्नी ने पीड़ित के परिजनों को बीमार होने की सूचना दी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैटरिंग संचालक, उसकी पत्नी और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नजीराबाद के रामकृष्ण नगर निवासी 42 वर्षीय आलोक मिश्रा उर्फ पुत्तलू किदवईनगर निवासी कैटरिंग संचालक अमित उर्फ पंकज मिश्रा के साथ काम करता था। आलोक रिश्ते में पंकज का मौसेरा साला भी लगता था। पत्नी अनुराधा ने बताया कि आठ फरवरी की सुबह करीब सात बजे आलोक हिसाब कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.