पीलीभीत, अप्रैल 8 -- आवारा और बेसहारा घूम रहे पशु किसानों की फसलें चट कर रहे हैं। गौवंश समेत अन्य पशुओं की आवाजाही से ग्रामीण तो परेशान हैं ही साथ ही सड़क पर यातायात तक में परेशानियां हो रहीं हैं। पशु खेत में फसल खराब करते हैं तो वहीं सड़क पर अनियंत्रित तरीके से दौड़ने से दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। गांव गांव में अस्थाई गौशाला बनवाये जाने का आदेश दिया गया है। कई जगह गो आश्रय स्थल बने हैं कई जगह इन का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद भी जहां तहां आते जाते आवारा पशुओं का झुंड़ दिखना कम नहीं हो रहा है। आवारा घूम रहे पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। किसान पूरी पूरी रात अपनी जान हथेली पर रखकर फसलों की रखवाली करता हैं। हालांकि अब खेत खाली होने लगे हैं। फिर भी मौका पाते ही आवारा पशु खेतों में पहुंच कर उनकी फसलें चट कर जाते हैं। कई किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.