रांची, फरवरी 6 -- रांची। हिल टॉप पब्लिक स्कूल बरियातू में शनिवार को दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आठवीं के विद्यार्थियों ने नृत्य कला के माध्यम से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या संगीता राज ने कहा कि परीक्षा उज्जवल भविष्य की द्वार खोलती है, इसलिए अपनी तैयारी बेहतर करें और उसे कॉपी पर उतारें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...