रिषिकेष, फरवरी 4 -- ढालवाला में हिल्ट्रॉन रोड पूरी तरह से बदहाल है, लेकिन जिम्मेदारों की नींद अब तक नहीं टूटी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से वाहन रेंगते हुए गुजरते हैं और हर सफर जोखिम भरा बन गया है। टूटी सड़क से उड़ती धूल ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि राहगीरों को अब मास्क पहनकर चलना पड़ रहा है। नाराज क्षेत्रवासियों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ढालवाला के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित 500 मीटर लंबी हिल्ट्रॉन रोड, वार्ड 11 के हजारों परिवारों का मुख्य संपर्क मार्ग है, जो पिछले 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। शासन और प्रशासन इस ओर आंख मूंदे बैठे है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बसें हिचकोले खाते हुए गुजरती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हा...