गोड्डा, जुलाई 29 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के बसंतराय थाना क्षेत्र के हिलावे गांव में वज्रपात से एक वृद्ध व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए , घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां उनका इलाज चल रहा है । घायल वृद्ध का नाम अशोक शाह है, जो हिलावे गांव के रहने वाले है । बताया जा रहा है की वो अपने घर के बगल खेतों में खटिया पर बैठे थे , इसी क्रम में कुछ दूर पर वज्रपात हुआ और उस कारण उन्हें झटका लगा और झटके से कुछ दूर जाकर गिरे और वो अचेत पड़ गए । घरवालों ने जब देखा तो उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए , जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया । घायल को 108 एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया । डॉक्टर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.