बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- हिलसा में 71 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित फोटो 02हिलसा01-हिलसा रामबाबू हाईस्कूल परीक्षा केंद्र की दीवार फांदकर प्रवेश करतीं परीक्षार्थी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन हिलसा के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं। देर से पहुंचने वाली छात्राओं को परीक्षा में प्रवेश नहीं दी गयी। कई केन्द्रों पर जानजोखिम में डाल दिवार फांदकर परीक्षा भवन में प्रवेश करने का प्रयास किया। जबकि, कई छात्राएं परीक्षा से वंचित रहने पर फूट-फूट कर रोती नजर आईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू रहा। प्रथम पाली में रामबाबू हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर कुल 2165 परीक्षार्थियों में 24 अनुपस्थित रहे। एसयू कॉलेज परीक्षा केंद्र में 793 में 9, सरदार पटेल कॉलेज में 9...