बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के स्टेशन रोड के पास एक मकान में छापेमारी कर 62 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मकान में शराब रखकर बिक्री करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद छापेमारी कर शराब की बोतलें बरामद की गयी। मकान में रहने वाला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के खड्डी-लोदीपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...