बिहारशरीफ, जून 21 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुल्तानपुर गांव में सर्पदंश से युवक की जान चली गयी। मृतक विष्णु पंडित का 38 वर्षीय पुत्र भूषण पंडित है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह वह शौच के लिए जैसे ही कमरे से बाहर निकला, उसे सांप ने डंस लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इलाज कराने की बजाय परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गये। तबियत अधिक बिगड़ी तो उसे हिलसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की माने तो समय पर उपचार होता तो उसकी जान बच सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...