बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा के पूना गांव में शनिवार को विश्व शौचालय दिवस पर जागरूकता रैली निकालते प्रखंड कर्मी व जीविका दीदी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पूना गांव में शनिवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गयी। जीविका दीदियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 19 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम हमारा शौचालय, हमारा भविष्य के तहत बैठक भी की गयी। क्षेत्रिय समन्वयक शबनम कुमारी ने कहा कि खुले में शौच जाना शर्मिंदगी का कारण बनता है। कार्यक्रम में राजीव रंजन कुमार, धनंजय कुमार आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...