बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के सूर्य मंदिर तालाब के पास दो दिन पूर्व छात्रों के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। एक बदमाश को लूटे गये दो मोबाइल व दो हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपित अब भी फरार हैं। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचे अंकुश कुमार व चंदन कुमार के साथ मारपीट कर उनके फोन व रुपये लूटे गये थे। इस मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी थी। मंगलवार की रात छापेमारी कर हैदरपुर गांव के प्रमोद कुमार उफ आरव को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी टीम में राकेश कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...