बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- हिलसा। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव में रविवार की रात पूर्व के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में जख्मी उमेश मोची, नीतीश कुमार व संजू देवी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जहानाबाद जिला निवासी उपस कुमार, बढ़नपुरा के कौशल कुमार व संजू देवी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...