बिहारशरीफ, नवम्बर 15 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार की शाम हिलसा थाना की पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि ढिबरापर, पटेल नगर, बस स्टैंड, योगीपुर रोड, द्वारिका नगर, शिव नगर, स्टेशन रोड, वरुणतल आदि इलाकों का भ्रमण किया गया। आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.