बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना एक महीना पहले की बतायी जाती है। शुक्रवार को पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपित नगरनौसा थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले आरोपित से उसकी मुलाकात हुई थी। मोबाइल से बातचीत शुरू हुई। बाद में तरह-तरह के प्रलोभन व झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसके साथ संबंध बनाया। 20 जनवरी को फोन कर हिलसा बुलाया और दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो बना लिया। अब उसे बदनाम करने की धमकी देता है। इस मामले में पीड़िता ने दो अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया है। अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ...