बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 36 केन्द्रों पर गुरुवार को संस्कृत विषय की परीक्षा ली गयी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि हिलसा के विद्या विहार, लालसे बिगहा परीक्षा केन्द्र से पहली पाली में एक छात्रा के बदले दूसरी छात्रा को परीक्षा देते पकड़े जाने पर निष्कासित किया गया है। पहली पाली में 21,993 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 374 अनुपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पाली में 21,174 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 466 अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...