बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए ड्रेस की सिलाई का काम जीविका दीदियां कर रही हैं। इसके लिए योगीपुर के मलावां व जूनियार पंचायत के जीविका भवन में सिलाई केन्द्रों की शुरुआत की गयी है। प्रशिक्षित 25 जीविका दीदियां यहां सिलाई का काम कर रही हैं। करीब 100 दीदियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। करीब 8200 बच्चों के लिए यूनिफार्म बनाये जाएंगे। मोके पर बीपीएम राजेश कुमार, नीतू कुमारी, शबनम कुमारी, रुबी कुमारी, किरण कुमारी, शशिकांता कुमारी, नीतू कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अजय कुमार, करुणानिधान, संदीप कुमार, श्रीकांत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रामानुज, भूषण कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.