बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- डीएसपी के नेतृत्व में सड़क पर उतरें अधिकारी फोटो : हिलसा01-हिलसा में अवैध रूप से पार्किंग करने बाले वाहन चालकों को चेतावनी देतीं डीएसपी शैलजा व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। डीएसपी शैलजा के नेतृत्व में कई अधिकारी सड़क पर उतरें और चौक-चौराहों व व्यस्त सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी और चेतावनी भी दी गयी। कई दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा निर्धारित स्टैंड से ही सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा करना और सवारियों को बिठाने से जाम की समस्या पैदा होती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अभियान में थान...