बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के दारोआ कुआं मोहल्ले में शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। नीरज मालाकार ने कहा कि उन्होंने भारत में महिलाओं की शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम में सचिन मालाकार, मुकेश मालाकार, विकास कुमार, प्रह्लालाद कुमार, इंद्र कुमार, बबलू मालाकार, गुड्डू मालाकार, राजेश मालाकार, गोरखनाथ मालाकार, चुन्नू चंद्रवंशी, शिवजी चंद्रवंशी, गौरीशंकर शर्मा, अभिनव कौशल, विकास चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी, छोटू मालाकार, राजू मालाकार आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.