बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के रामबाबू हाईस्कूल के मैदान में हिलसा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद नीरज कुमार एवं स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं मुखिया नवनीत कुमार को आमंत्रित किया गया है। आयोजक चुन्नू प्रकाश धोनी एवं प्रेम कुमार ने बताया कि इसमें विभिन्न जिलों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 50 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार की संध्या नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने मैदान पहुंचकर तैयारिय...