बिहारशरीफ, जून 17 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के फरासपुर गांव में आम के पेड़ से गिरकर इसी गांव के अजय प्रसाद की 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार घायल हो गया। परिजन ने बताया कि अमित मंगलवार को घर से खाना खाकर निकल गया। दोस्तों के साथ पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ की टहनी के साथ जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.