बिहारशरीफ, नवम्बर 28 -- सुबह-सुबह गोलीबारी से छात्रों में मची भगदड़ एक खोखा बरामद, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी फोटो : हिलसा01-हिलसा में शुक्रवार को फायरिंग के बाद सड़क पर गिरा हुआ गोली का खोखा। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना के ठीक पीछे वाली गली में सूर्य मंदिर तालाब के पास गुरुवार की सुबह बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। आसपास कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के बीच भगदड़ मच गयी। घटनास्थल के पास से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर की गयी है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक के गोली चलाते हुए तस्वीर कैद हुई है। सूर्य मंदिर के पास शहर का कोचिंग हब बन गया है। यहां दर्जनों कोचिंग संस्थानों में रोज हजारों छात्र-छात्रा पढ़ने के लिए आते हैं। गुरुवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गयी। कुछ देर बाद...