बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- हिलसा एसीजीएम वन के न्यायालय में आज होगी प्रथम सुनवाई अधिवक्ता सिकंदर पांडेय ने न्याय नहीं मिलने का लगाया आरोप हिलसा, निज प्रतिनिधि। बिहार के डीजीपी, नालंदा एसपी, विभिन्न विभागों के तीन अवर सचिव समेत 11 अधिकारियों पर हिलसा के प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हेमंत कुमार के न्यायालय में मुकदमा कराया गया है। शुक्रवार को पहली सुनवाई होगी। इसी वर्ष दो जनवरी को इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बकौर गांव के निवासी अधिवक्ता सिकंदर उर्फ सिकंदर पांडेय ने न्यायालय में दो मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने अधिकारियों से न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। परिवाद संख्या चार में इस्लामपुर के तत्कालीन सीओ अनुज कुमार, राजस्व कर्मचारी उपेंद्र कुमार एवं राजस्व अधिकारी अनीश कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। परिवाद संख्या पांच में इस्लामपुर के थान...