बिहारशरीफ, मई 11 -- हिलसा: संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखी अपनी मांगें फोटो: 11हिलसा01: हिलसा के केशोपुर में संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अरपा और केशोपुर गांव में रविवार को जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई गईं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बीपीएम राजेश कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जागरूक करना है। इसके तहत महिलाओं को अपने गांव या टोले की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित करने और उनके समाधान साझा करने का मौका दिया गया। सरस्वती देवी ने दुर्गा योजना और नल-जल की मांग की। रिया कुमारी ने स्कॉलरशिप और साइकिल योजना के लाभों के बारे में बताया। इन समस्याओं की रिपोर्ट के माध्यम से ऑनलाइन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.