रांची, फरवरी 19 -- रांची। मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अधिकृत विक्रेता हिलटॉप मोटर्स ने गुरुवार को हिनू स्थित नेक्सा शोरूम में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-वितारा लॉन्च की। मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक के जोनल क्रेडिट मैनेजर विजय विनीत एवं झारखंड हाईकोर्ट डीएसपी एनएस डाडेल सहित कंपनी के निदेशक शिव कुमार, मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार, शोरूम प्रबंधक परमेश्वर गोराई ने अनावरण किया। मनोज कुमार ने बताया कि यह कार अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस है और सिंगल चार्ज पर 543 किमी की रेंज देती है। ग्राहकों की सुविधा हेतु सभी नेक्सा शोरूम और सर्विस सेंटर्स पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...