खगडि़या, दिसम्बर 7 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के ऐतिहासिक रेलवे मैदान मानसी में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को शुरू हुई जिला लीग प्रतियोगिता में हिरोज क्लब मानसी न चौथम फुटबॉल क्लब को कड़े मुकाबले में एक गोल से हरा दिया। खेल आरंभ होते हीं दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर गोल दागने के लिए काफी प्रयास किया। मध्यांतर के चंद मिनट पहले हिरोज क्लब, मानसी के खिलाड़ी ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी, परंतु मध्यांतर तक चौथम के कोई भी खिलाड़ी गोल करने में सफलता नहीं पा सकी। मध्यांतर के बाद आरंभ हुए खेल काफी रोमांचक रहा। मध्यांतर के 10 मिनट बाद हिरोज क्लब मानसी के खिलाड़ी ने पुनः एक गोल कर टीम को 2-0 गोल से बढ़त दिला दी। खेल समाप्त होने से पांच मिनट पहले चौथम की टीम के खिलाड़ी ने मानसी की टीम पर एक गोल कर जीत का अंतर 2-1 कर द...