बरेली, फरवरी 7 -- भोजीपुरा। अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम को उस समय मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा, जब हिरासत में लिया गया एक आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर भाग गया। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे खनन अधिकारी मनीष कुमार अपनी टीम के साथ दोहना टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना आईएसटीपी के चल रहे ट्रक को रोककर कार्रवाई की जा रही थी। उसी समय पीछे से आई एक कार (यूपी-25-डीडब्ल्यू-1223) में सवार लोगों ने ट्रक को मौके से भगाने का प्रयास किया। टीम द्वारा रोकने पर उसने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों से गाली-गलौज और अभद्रता की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को सरक...