सहरसा, दिसम्बर 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। काशनगर थाना पुलिस द्वारा शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए मौरा निवासी सोमन महतो की शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पटना में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश एवं शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बीते 11 दिसंबर को काशनगर थाना पुलिस ने सोमन महतो को 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हिरासत के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा उसकी जीभ भी कटी हुई अवस्था में पाई गई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा पहले उसे सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.