मोतिहारी, फरवरी 24 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने मारपीट की घटना में गोली मारकर युवक को घायल कर देने के मामले के आरोपी सूबा सिंह टोला निवासी सीताराम सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि गत 27 जनवरी को मधुबन के सूबा सिंह टोला में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान राजू कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उक्त मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया व्यक्ति आरोपित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...