मोतिहारी, मार्च 24 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपितों सहित छह वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस पर हमला मामले का आरोपी कंसपकड़ी ग्राम का धर्मदेव चौधरी व हरिहरपुर ग्राम का भदई साह है। साथ ही चार वारंटियों बाजीतपुर ग्राम के गेना महतो,मनपुरवा ग्राम के मुकेश राय,मणिभूषण राय व चंद्रभूषण राय को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.