रामपुर, फरवरी 14 -- शाहबाद। खेत के चारों ओर लगे करंट युक्त तार की चपेट में आने से हिरन की मौत के मामले में फिलहाल विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। मौत के सही कारण जानने के लिए विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। बुधवार रात ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नटियाखेड़ा उर्फ रुस्तमनगर में हिरन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आराेप लगाया था कि एक किसान ने अपने खेत के चारों ओर लोहे के तार का बाड़ा बनाकर उसमें करंट दौड़ा रखा है। जिससे जानवरों से फसल सुरक्षित रहे। इसी करंट की चपेट में आने से वन्य जीव हिरन की मौत हो गई। हिरन की मौत की सूचना पर विभाग में हड़कम्प मच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित किया गया पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.