पाकुड़, जनवरी 13 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। बाजार स्थित फुटबॉल मैदान में चल रहे हिरणपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला गया। इस मुकाबले में पूर्णिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर की टीम को 57 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्णिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए मुंगेर के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 181 रन ही बना सकी और लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। मैच में ऑलराउंड शानदार प्रदर्शन के लिए पूर्णिया टीम के निखिल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.