सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के शिव शक्ति मंदिर पर पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक में 14 जनवरी से शुरू होने वाले हिन्दू समरसता भोज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पूर्व जिला महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दू युवा वाहिनी मकर संक्रांति से हिन्दू समरसता भोज का आयोजन करेगी। कार्यक्रम की शुरुआत खिचड़ी पर्व के दिन कटेश्वरनाथ मंदिर से होगी। इसके बाद न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर समरसता भोज आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और समरसता को मजबूत करना है। संगठन लगातार हिन्दू समाज के हितों की रक्षा और सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.