देहरादून, जुलाई 15 -- हिम फाउंडेशन की ओर से आज रहेला पर पौधरोपण और जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसमें पूरे महीने भर 15 अगस्त तक स्कूलों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। फाउंडेशन की ओर से स्कूलों के अलावा दफ्तरों, पार्कों और कॉरपोरेट संस्थानों में भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अजय बहुगुणा और मनमोहन शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 11 साल से इस तरह का अभियान चला रही है। हरेला पर शुरू होने वाला यह अभियान पूरे एक महीने तक संचालित किया जाता है। इसमें छात्रों की ज्यादा से ज्यादा भागेदारी हो इस पर फोकस रखा जाता है। फाउंडेशन की ओर से अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसमें रोपे गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया जाएगा। अभियान के तहत पौधा दान अभियान, पौधरोपण, कार्यशालाएं, चित्रकला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.