बागपत, मई 25 -- हिम्मतपुर सूजती गांव जंगल में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार अपना निवाला बना लिया। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी नीलगाय के शव को संतनगर पौधशाला ले आए। वहीं जंगल में कई दिनों से तेंदुआ देखने किसानों में दहशत बनी है। हिम्मतपुर सूजती गांव जंगल में किसानों को कई दिनों से तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। शनिवार रात किसान उपेंद्र अपने बेटे गौरव के साथ नलकूप पर गया था। नलकूप के पास उन्हें गन्ने के खेत में एक नीलगाय पड़ी दिखाई दी। जब वे उसके पास गए, तो देखा कि उसका कुछ हिस्सा किसी जानवर ने खा रखा था। किसानों ने इसकी जानकारी सुबह दूसरे किसानों व वन विभाग को दी। वन कर्मी संजय कुमार टीम के साथ सूजती गांव पहुंचे और मृत नीलगाय के शव को संतनगर पौधशाला ले गए। जहां नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.