बागेश्वर, जनवरी 14 -- बागेश्वर। बुधवार दिनभर नुमाईशखेत में बने मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों धूम रही। अपराह्न बारह बजे से लेकर पांच बजे तक कार्यक्रम चलते रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, राजूहा भतरौला, सैनिक स्कूल, रवींद्रनाथ टैगोर एकेडमी बिलौना, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा, हिमालयन चिल्ड्रन अकेडमी नदीगांव के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। हिमाल्यू का डांडा कांडा कख तेरो गौं में दर्शक भी झूमने लगे। इसके बाद खुशी जोशी व गोविंद डिगारी ने मंच संभाला। उन्होंने लोगों की फरमाइश में कुमाउंगी गीतों की झड़ी लगा दी। इसके बाद सार्थक सांस्कृतिक लोक कला मंच कठपुड़ियाछीना, सांस्कृतिक सेवा समिति खटीमा, जय मां भगवती डांस एकेडमी बागेश्वर, हंसा देवी का एकल गायन, दिनेश शर्मा ईवीएम दल मथुरा ने मयुर नृत्य किया। इसके अलावा नगर पालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.