हरिद्वार, सितम्बर 2 -- पथरी, संवाददाता। हिमालय बचाव अभियान के तहत घिससुपुरा और धनपुरा में मदरसे के हाफिज और बच्चे अभियान का हिस्सा बने। मदरसे के मौलाना ने बच्चों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। मदरसा दारुल उलूम साबरिया रजविया धनपुरा में मौलाना और कारी जहीरूद्दीन ने 112 बच्चों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। कहा कि पहाड़ों पर पेड़ों के कटान को रोकना चाहिए। इससे पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ रहा है और हिमालयों का अस्वस्त्व घटता जा रहा है। इसके कारण आपदा जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। घिससुपुरा में मदरसा इस्लामिया साबरिया जिया उलउलूम में भी हिमालय बचाव पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 55 छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि हिमालय हमें नई ऊंचाई को छूने की प्रेरणा देते हैं। हमें हिमालय के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.