धनबाद, नवम्बर 9 -- धनबाद, संवाददाता नवंबर माह का पहला सप्ताह बीत गया है। अब ठंड धीरे-धीरे असर दिखा रही है। दिन में धूप गर्माहट तो शाम ढलते ही सर्द हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही हैं। रात का मौसम सर्द होने लगा है। बादल की आवाजाही से मौसम नरम-गरम बना हुआ है। आनेवाले दिनों में तेज ठंड असर दिखा सकती है। उत्तर से आनेवाली हिमालय की हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। मौसम विभाग से जारी अगले 15 दिनों के पूर्वानुमान में ठंड की संभावना जताई गई है। वहीं शनिवार की सुबह से ही तेज धूप और ठंडी हवाएं चल रही थीं। इस कारण शाम ढलते ही हल्की कनकनी बढ़ गई। 9 से 13 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नवंबर के मध्य से कड़ाके की सर्दी हो सकती है। 14 से 20 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान के 7...