रिषिकेष, अगस्त 10 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने हिमालयी राज्यों के लिए अलग योजना आयोग और स्वतंत्र मंत्रालय बनाने सलाह दी है। आंदोलनकारियों ने नगर निगम परिसर में स्वर्गीय इंद्रमणि हॉल ध्वस्त करने पर नाराजगी जताई। चेताया कि शासन-प्रशासन ने जल्द नया भवन आवंटित नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हॉल में आहूत की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। राज्य निर्माण सेनानियों ने प्रदेश सरकार को सुझाव दिया कि उत्तराखंड का ज्यादातर भू-भाग हिमालयी राज्य है। इसलिए हिमालयी राज्यों के लिए अलग योजना आयोग तथा स्वतंत्र मंत्रालय होना चाहिए, जो देवीय आपदाओं के समय तत्काल निर्णय ले सके। बैठक में देवीय आपदा में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आंदोलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.