जमशेदपुर, मार्च 7 -- हिमालय में बर्फबारी का असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही थी। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच गया था। अब तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह के समय में लोगों को ठंड लग रही है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो तीन दिन में छह डिग्री की गिरावट आई है। तीन मार्च को शहर का न्यूनतम पारा 20.9 डिग्री था, जो छह मार्च को 15 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी का असर है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं अपने साथ शीतलता लेकर आ रही हैं। इससे पूरे प्रदेश का तापमान नीचे गिर रहा है। आने वाले दिनों में आंशिक बादल भी बन सकते हैं। तापमान में और गिरावट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.