मिर्जापुर, जनवरी 1 -- ड्रमंडगंज। सामाजिक शांति और गौरक्षा का संदेश देने के लिए आंध्र प्रदेश से पैदल भारत भ्रमण पर निकले शांति आश्रम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर हिमालय गुरु उर्फ हिमालय बाबा का बुधवार सुबह बेलन बरौंधा में भव्य स्वागत किया गया। हिमालय बाबा के बारे में साथ चल रहे उनके अनुयाइयों ने बताया कि हिमालय बाबा 40 वर्ष पहले हिमालय से दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में आए थे। पर्यावरण प्रेमी हिमालय बाबा भूगर्भ जल स्तर को संतुलित रखने के लिए कई यज्ञ भी कर चुके हैं। छह माह पहले आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के बाद भारत भ्रमण करने के लिए पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीशैलम से चलकर जूनागढ़ होते हुए काशी के लिए निकले हैं। अब तक लगभग 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। हिमालय बाबा ने बताया कि वे 70 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.