रुडकी, सितम्बर 8 -- लक्सर क्षेत्र के स्कॉलर होम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान में भाग लिया। स्कूल के शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने भी हिमालय बचाने के लिए शपथ ली। अन्य लोगों को भी हिमालय बचाने के लिए अधिक पौधरोपण करने के लिए भी जागरूक किया। शपथ समारोह में कॉलेज प्रधानाचार्य गौरव भटनागर ने कहा कि हिमालय देश की आन-बान-शान है, लेकिन हम लोगों की नासमझी के चलते आज हिमालय के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। हिमालय पर आए खतरे का ही नतीजा है कि आज प्राकृतिक आपदाएं बढ़ गई है। हर किसी को हिमालय की रक्षा के लिए आगे आना होगा। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। शपथ लेने वालों में सचिन चौधरी, भावना गुप्ता, आकांक्षा धीमान, शबनम, रचना, शिखा, निशांत चौधरी, अनुश्री त्यागी, रितिका नागवान, हिमांशु सैनी, सीमा गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.