रुडकी, सितम्बर 8 -- कस्बे में स्थित चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत 1050 छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने हिमालय संरक्षण की शपथ लेते हुए कहा कि वह कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे हिमालय को नुकसान हो। कॉलेज प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए सभी देशवासियों को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाकर उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सरकार को भी हिमालय संरक्षण के लिए हिमालय से पेड़ काटने से लेकर खनन होने तक पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। जिससे हिमालय सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारे देश की प्रहरी के रूप में रक्षा करता है। हिमालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.